पंजाब में फिर एक्टिव होगा मानसून, 3-4 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर जिलेवार पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 2 सितंबर से पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। इसके बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 3 और 4 सितंबर को बारिश का असर और बढ़ सकता है।

1 सितंबर को कुछ जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मोगा, मानसा, बरनाला, संगरूर, तरनतारन और अमृतसर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

2 सितंबर से पूरे पंजाब में मानसून होगा एक्टिव
2 सितंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन पूरे पंजाब में मानसून सक्रिय रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा समेत राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं लुधियाना, पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब के अलावा मालवा क्षेत्र के बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट और फिरोजपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *