पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुए गिरफ्तारी के आदेश

लुधियाना के सांसद और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती हुईं नज़र आ रही हैं। क्योंकि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes) ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान को लेकर जारी किया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के सांसद और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती हुईं नज़र आ रही हैं। क्योंकि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes) ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान को लेकर जारी किया गया है।

5 दिन के अंदर गिरफ्तार करने के आदेश
दरअसल इस मामले पर आज अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुवाई में आज सुनवाई हुई थी। इस सुनवाी के दौरा के आयोग ने पंजाब पुलिस को राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के अंदर गिरफ्तार करके स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

चुनावी रैली में दिया था विवादित बयान
आपको बता दें कि राजा वड़िंग ने एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया”(नाम सुना बूटा सिंह का, काले थे बिल्कुल काले, चारा डालते थे चारा, कांग्रेस ने देश का गृहमंत्री बनाया)

वड़िंग कोर्ट का कर सकते हैं रुख
हालांकि अब इस मामले में राजा वड़िंग कोर्ट जा सकते हैं। वह SC कमीशन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं। फिलहाल अभी तक इस मामले पर राजा वड़िंग की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *