खबरिस्तान नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। जिसके कारण अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 10-12 लोगों के अभी भी दबे होने की खबर है। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
JCB से खुदाई दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यहां खुली भूमि में JCB से खुदाई चल रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। यह मकान कच्चे टीले पर बने हुए थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है।
डीएम मथुरा ने अनाउंसमेंट करके खाली कराए घर
हादसे के बाद मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनाउंसमेंट करके लोगों को हटने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कुछ घर अभी भी गिर सकते हैं। जो लोग छज्जे या छत पर खड़े हैं पीछे की ओर हट जाएं।