बटाला में देर रात एक दर्दनाक हादस हुआ है। काहनूवान रोड पर दो कारों की पराली से भरे ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां पलट गईं और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
NRI साढ़ुओं की हुई मौत
डीएसपी हरिकृष्ण ने बताया कि सेखवां गांव के पास एक कार ट्राली से टकरा गई। उसके बाद वह एक और कार से जा टकराई। जिस कारण हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। हादसे में 2 NRI साढ़ुओं की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह, राजेश के रूप में हुई है जो साढ़ू हैं। तो वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान करन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सावन कुमार, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और सवरण लाल के रूप में हुई है।
17 साल बाद भारत लौटा था सुरजीत सिंह
पुलिस ने आगे बताया कि मृतक सुरजीत सिंह 17 साल बाद भारत वापिस लौटा था और उसने 6 मार्च को वापिस लौटना था। घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।