web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Biggest victory margins in ODI : 15 जनवरी भारतीय क्रिकेट के लिए बनी ऐतिहासिक, महिला-पुरुष टीमों ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी


Biggest victory margins in ODI : 15 जनवरी भारतीय क्रिकेट के
1/16/2025 12:15:45 PM         Raj        Biggest Victory Margins in ODI, smriti mandhana Fastest 100 in ODI, smriti mandhana,smriti mandhana batting,smriti mandhana century,smriti mandhan,smriti mandhana whatsapp status,smriti mandhana fastest fifty,             

15 January became historic for Indian cricket : भारतीय क्रिकेट में 15 जनवरी... यह तारीख अब ऐतिहासिक हो गई है। इस दिन भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने वनडे क्रिकेट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। एक ऐसा गजब संयोग बना है, जिसे सुनकर फैन्स भी खुश होंगे। इसमें एक कॉमन और सबसे बड़ा रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का है। पुरुष टीम ने 15 जनवरी 2023 को यह उपलब्धि हासिल की थी। अब इसके 2 साल बाद भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की है। पहले बात पुरुष टीम की कर लेते हैं...

अटूट है भारतीय पुरुष टीम का ये रिकॉर्ड

दरअसल, जनवरी 2023 में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी तब दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज हुई थी। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 2-1 से जीती थी जबकि वनडे सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया था। सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे मैच आज ही के दिन तिरुवनंतपुरम में खेला गया था। यह वनडे भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा था। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने भी यह उपलब्धि हासिल की मगर 317 रनों का यह रिकॉर्ड अब भी अटूट है। 

विराट और सिराज ने किया धांसू प्रदर्शन

विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के धांसू प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने यह मैच 317 रनों के अंतर से जीता था, जो वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नाम यह रिकॉर्ड था, जिसने 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से पराजित किया था यानी कि तब पहली बार किसी टीम ने वनडे इंटरनेशनल में 300 या उससे ज्यादा रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने एक बार और 300+ रन से जीत दर्ज की। 

वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

317- भारत vs श्रीलंका, 2023, तिरुवनंतपुरम

309- ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स, 2023, दिल्ली

304- जिम्बाब्वे vs अमेरिका, 2023, हरारे

302- भारत vs श्रीलंका, 2023, वानखेड़े

290- न्यूजीलैंड vs आयरलैंड, 2008, एबरडीन

अब भारतीय महिला टीम ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

2 साल बाद यानी 15 जनवरी 2025 को भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (15 जनवरी) को इतिहास रच दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। यह महिला क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय महिला टीम ने 300 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में जीत दर्ज की। 

भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 435 रन बनाए

इससे पहले भारतीय टीम के नाम 249 रन के अंतर से जीत का रिकॉर्ड दर्ज था, जो उसने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही दर्ज किया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आयरलैंड को इस वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 435 रन बनाए, जो अपने घर में टीम इंडिया का सबसे बड़ा वनडे स्कोर (महिला-पुरुष दोनों में) है। 

बड़ा स्कोर बनाने वाली पहली एशियाई टीम

पुरुष या महिला वनडे दोनों ही क्रिकेट में पिछला रिकॉर्ड 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ने बनाया था तब भारतीय टीम ने 418/5 के स्कोर बनाया था। इसके साथ ही भारतीय टीम वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली एशिया की पहली महिला टीम भी बन गई है। वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एक पारी में रन बनाने का र‍िकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। यह र‍िकॉर्ड उसने आयरलैंड के ख‍िलाफ ही साल 2018 में बनाया था। 

महिला वनडे में 400 से ज़्यादा का स्कोर

491/4 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

455/5 - NZ-W बनाम PAK-W, क्राइस्टचर्च, 1997

440/3 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

435/5 - IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025

418 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

412/3 - AUS-W बनाम DEN-W, मुंबई, 1997

महिला वनडे में IND-W के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

188 - दीप्ति शर्मा बनाम IRE-W, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

171* - हरमनप्रीत कौर बनाम AUS-W, डर्बी, 2017

154 - प्रत‍िका रावल बनाम IRE-W, राजकोट, 2025

143* - हरमनप्रीत कौर बनाम ENG-W, कैंटरबरी, 2022

138* - जया शर्मा बनाम PAK-W, कराची, 2005

महिला वनडे पारी में सबसे अध‍िक बाउंड्री

71 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

59 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

57 - IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025

56 - ENG-W बनाम SA-W, ब्रिस्टल, 2017

53 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

महिला वनडे में सबसे तेज शतक

मेग लैनिंग: 45 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2012/13

करेन रोल्टन: 57 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका महिला, 2000/01

सोफी डिवाइन: 59 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2018

हर्षिता जयांगनी: 60 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2023

मैडी ग्रीन: 62 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2018

नैट साइवर: 66 गेंद बनाम श्रीलंका महिला, 2023

शार्लोट एडवर्ड्स: 70 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2011/12

स्मृति मंधाना: 70 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2024

महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक

मेग लैनिंग - 103 मैचों में 15 शतक

सुजी बेट्स - 168 मैचों में 13 शतक

टैमी ब्यूमोंट - 126 मैचों में 10 शतक

स्मृति मंधाना - 97 मैचों में 10 शतक

'Biggest Victory Margins in ODI','smriti mandhana Fastest 100 in ODI','smriti mandhana','smriti mandhana batting','smriti mandhana century','smriti mandhan','smriti mandhana whatsapp status','smriti mandhana fastest fifty',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • गुजरात में पुल गिरने से 9 की मौ'त,

    गुजरात में पुल गिरने से 9 की मौ'त, दिल्ली जा रहे प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग

  • SYL पर पंजाब-हरियाण के सीएम के बीच मीटिंग

    SYL पर पंजाब-हरियाण के सीएम के बीच मीटिंग आदमपुर से शुरू हुई कनेक्टिंग फ्लाइट

  • जालंधरवासियों को अब इंटरनेशनल सफर के लिए नहीं जाना पड़ेगा अमृतसर-चंडीगढ़,

    जालंधरवासियों को अब इंटरनेशनल सफर के लिए नहीं जाना पड़ेगा अमृतसर-चंडीगढ़, आदमपुर से शुरू हुई कनेक्टिंग फ्लाइट

  • SYL को लेकर पंजाब-हरियाण के सीएम के बीच हुई मीटिंग,

    SYL को लेकर पंजाब-हरियाण के सीएम के बीच हुई मीटिंग, सीएम मान बोले- मीटिंग से एक उम्मीद बनी

  • MLA रमन अरोड़ा पर कोर्ट का फैसला,

    MLA रमन अरोड़ा पर कोर्ट का फैसला, पटियाला की जेल में हैं बंद

  • पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर पटवारियों के तबादले किए,

    पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर पटवारियों के तबादले किए, देखें लिस्ट

  • पंजाब पुलिस का मुलाजिम संदिग्ध अवस्था में लापता,

    पंजाब पुलिस का मुलाजिम संदिग्ध अवस्था में लापता, गाड़ी से मिले खून के निशान

  • जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की ESI अस्पताल में Raid,

    जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की ESI अस्पताल में Raid, डॉक्टर समेत स्टाफ में मचा हड़कंप

  • जालंधर में मैक्स अस्पताल द्वारका ने लिवर ट्रांसप्लांट और बिलियरी साइंसेज ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

    जालंधर में मैक्स अस्पताल द्वारका ने लिवर ट्रांसप्लांट और बिलियरी साइंसेज ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

  • गुजरात में पुल गिरने से 9 की मौ'त,

    गुजरात में पुल गिरने से 9 की मौ'त, दिल्ली जा रहे प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY