web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

IPL चेयरमैन अरुण धूमल पहुंचे जालंधर, RCB विक्ट्री परेड पर कहा- यह सरकार की जवाबदेही है


IPL चेयरमैन अरुण धूमल पहुंचे जालंधर,
6/5/2025 4:12:19 PM         Raj        IPL Chairman, Arun Dhumal, RCB Victory Parade, Virat Kohli, Sidharamaiya             IPL ਚੇਅਰਮੈਨ ਧੂਮਲ  ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚੇ, RCB ਵਿਕਟਰੀ ਪਰੇਡ 'ਤੇ ਕਿਹਾ-ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਹੈ  

ख़बरिस्तान नेटवर्क : RCB विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। विक्ट्री परेड के दौरान काफी संख्या में फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा जख्मी हो गए। जालंधर पहुंचे आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने दुख जताया है।

जीत की खुशियां गम में बदलीं

अरुण धूमल ने कहा कि वह इस घटना के बाद गहरे में दुख हैं। आईपीएल जीत की मनाई जाने वाली खुशियां दुख में बदल गई हैं। बीसीसीआई की तरफ से मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता है, जिन्होंने इस घटना में अपने चाहने वालों को गंवाया है। 

बीसीसीआई को नहीं थी जानकारी

उन्होंने आगे बताया कि बीसीसीआई को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। क्योंकि बीसीसीआई ने 3 जून को ही आईपीएल का पूरा आयोजन करवा लिया था और सेलिब्रेशन भी होना था, वह भी स्टेडियम में हो गया था। अब इस प्रोग्राम को किसने आयोजित किया, फैंस वहां थे या बुलाए गए थे, इसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय सरकार की है।

ऐसी घटना नहीं दोहराई जानी चाहिए

आईपीएल चेयरमैन ने आगे कहा कि मैं इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता हूं। यह काफी दुखद घटना है। प्रशासन के साथ सभी आवश्यक प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए एक सबक के रूप में लेना चाहिए ताकि दोबारा ऐसी घटना न दोहराई जा सके।

जिम्मेदार पर कार्रवाई हो 

अरुण धूमल ने आगे कहा कि इस घटना का जिम्मेदार कौन? यह सिर्फ एक उचित जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। प्रशासन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इस प्रोग्राम का आयोजन किसने करवाया और कैसे किया? क्या जरूरी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था यह नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हादसे पर सीएम ने दिया विवादित बयान

इस हादसे के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया घायलों को मिलने पहुंचे अस्पताल पहुंचे। शाम को सिद्धारमैया ने ऐसा बयान दे दिया जो इस हादसे पर जले पर नमक की तरह काम किया। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन देश में पहले भी कई बड़े हादसे हुए हैं, जैसे कुंभ मेले में 50-60 लोगों की जान गई थी। इसका मतलब यह नहीं कि हम जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

2 लाख की उम्मीद थी, 8 लाख पहुंचे

बेंगलुरु की पुलिस का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि विक्ट्री परेड में 2 लाख तक फैंस आएंगे। पर फैंस काफी ज्यादा में संख्या में पहुंचे थे। वहीं कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लगभग 8 लाख लोग पहुंचे थे। जबकि चिन्नास्वमी स्टेडियम में सिर्फ 35 हजार के दर्शकों की क्षमता है। 

11 मृतकों में बच्चे भी शामिल

भगदड़ में मृतकों की पहचान दिव्यांशी (13), दोरेशा (32), भूमिक (20), सहाना (25), अक्षता (27), मनोज (33), श्रवण (20), देवी (29), शिवलिंगा (17), चिन्नैया (19) और प्रज्वल (20) रूप में हुई है। कर्नाटक सरकार ने मृतक के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों का फ्री ईलाज करने का ऐलान किया है।

RCB टीम मैनेजमैंट ने लिखा- गहरा दुख हुआ

इस घटना पर RCB टीम मैनेजमैंट ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि हमें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गहरा दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, हम उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। RCB ने अपने सभी फैंस से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और भीड़भाड़ से बचें। टीम ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी है लोगों की सुरक्षा और भलाई।

विराट ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं

इस भगदड़ के बाद जल्द ही चिन्नस्वामी स्टेडियम में RCB के प्रोग्राम को खत्म कर दिया गया। वहीं इस घटना पर विराट कोहली ने दुख जताया। विराट ने लिखा कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। वहीं सचिन ने लिखा कि जो हुआ वह बेहद दुख, युवराज सिंह ने लिखा जश्न का पल, त्रासदी में बदल गया।

18 साल बाद जीता पहला खिताब

RCB ने अहमदाबाद के स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल में 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। RCB की जीत का जश्न ऐसा था कि बेंगलुरु में आधी रात को पटाखे चलाए गए। यहां तक कि विराट कोहली बीच मैदान में ही भावुक हो गए। इससे पहले RCB 3 बार फाइनल खेल चुकी थी, पर इस बार चैंपियन बनी है।

'IPL Chairman','Arun Dhumal','RCB Victory Parade','Virat Kohli','Sidharamaiya'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • नीदरलैंड के खिलाफ विराट के पास बादशाहत हासिल करने का मौका, निशाने पर नंबर 1 का ताज

    नीदरलैंड के खिलाफ विराट के पास बादशाहत हासिल करने का मौका, निशाने पर नंबर 1 का ताज

  • धोनी-सचिन की उम्र में होंगे रिटायर, तो इतने शतकों के बादशाह होंगे विराट कोहली!

    धोनी-सचिन की उम्र में होंगे रिटायर, तो इतने शतकों के बादशाह होंगे विराट कोहली!

  • शाकाहारी विराट कोहली ने खाया चिकन टिक्का तो मचा बवाल,

    शाकाहारी विराट कोहली ने खाया चिकन टिक्का तो मचा बवाल, जानें क्या है मॉक चिकन टिक्का

  • अयोध्या में बुरे फंसे विराट कोहली,

    अयोध्या में बुरे फंसे विराट कोहली, लोगों ने फोटो खींचने के लिए मारे धक्के

  • विराट-अनुष्का फिर से बने पेरेंट्स,

    विराट-अनुष्का फिर से बने पेरेंट्स, कपल ने बेटे का नाम रखा अकाय

  •  विराट कोहली दिखे बेटी वामिका के साथ,

    विराट कोहली दिखे बेटी वामिका के साथ, लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करने पहुंचे

  • कभी Virat Kohli की बायोपिक करना चाहते थे बॉलीवुड के

    कभी Virat Kohli की बायोपिक करना चाहते थे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, ऐसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

  • World Cup 2024 Team India : ओपनर्स के नाम तो हो गए

    World Cup 2024 Team India : ओपनर्स के नाम तो हो गए तय, लेकिन आईपीएल के इन 4 सुपरस्टारों पर बड़ा खतरा

  • इंसान हैं कोहली, भगवान नहीं, करियर व उम्र के इस पड़ाव पर

    इंसान हैं कोहली, भगवान नहीं, करियर व उम्र के इस पड़ाव पर कोहली के लिए होने लगी ठिठोली, आइए डालें आंकड़ों पर नजर

  • मिशन 266 को अंजाम देने IPL 2024 के प्लेऑफ में उतरेंगे विराट

    मिशन 266 को अंजाम देने IPL 2024 के प्लेऑफ में उतरेंगे विराट कोहली, जानिए क्यों है ये KKR, SRH और RR के लिए खतरनाक

Recent Post

  • पीएम मोदी ने सबसे बड़े रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन,

    पीएम मोदी ने सबसे बड़े रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन, राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें

  • NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर अरेस्ट,

    NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर अरेस्ट, कनाडा पुलिस ने पकड़ा

  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी,

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी, राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें

  • सेना के हेलिकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजैंसी लैंडिंग,

    सेना के हेलिकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजैंसी लैंडिंग, सेना ने पूरा इलाका किया सील

  •  Android यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी,

    Android यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, इस वजह से आ रहा सिक्योरिटी अलर्ट मैसेज

  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी,

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट पर

  • ट्रंप से तकरार Elon Musk को पड़ी भारी,

    ट्रंप से तकरार Elon Musk को पड़ी भारी, एक दिन में गया इतना पैसा, टेस्ला की वैल्यू में भी आई गिरावट

  • Elon Musk के स्टारलिंक की भारत में एंट्री,

    Elon Musk के स्टारलिंक की भारत में एंट्री, टेलीकॉम मंत्रालय से मिला लाइसेंस

  • राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें,

    राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

  • जालंधर में पेड़ के साथ लटकती मिली युवक की लाश,

    जालंधर में पेड़ के साथ लटकती मिली युवक की लाश, तीन दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY