खबरिस्तान नेटवर्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की है। यह हमला आज दोपहर को बैसरन घाटी इलाके में हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि इस फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ स्थानीय लोग भी हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाका घेर लिया है। वहीं इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन भी जारी कर दिया है।
छ: लोग हुए घायल
अधिकारियों के अनुसार, बैसरन इलाके में पर्यटकों का एक दल घूमने के लिए गया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरु कर डाली। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक महिला ने फोन करके कहा कि उसके पति के सिर में गोली लग गई है। इसके अलावा भी छ लोग घायल हुए हैं। घायल हुए लोगों में तीन पर्यटक और तीन स्थानीय लोग शामिल हैं। दो लोगों की हालत काफी गंभीर भी है।
पर्यटकों पर छुपे आतंकियों ने की गोलीबारी
कश्मीर में कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां पर आतंकवाद दिखता नहीं है। उन्हीं इलाकों में से एक पहलगाम है। पहलगाम में भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। मार्च में बर्फबारी होने के बाद सैंकड़ों की तादाद में पर्यटक वहां पर लगातार पहुंचते हुए दिख रहे हं। पहलगाम के एक पहाड़ के टॉप पर एक ट्रैकिंग के लिए पर्यटक अक्सर जाते हैं। वहीं यह आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि छुपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी की है।