ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को 2 आतंकियों का एनकाउंटर कर मार गिराया है। दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
इस साल 15 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अब तक इस साल 15 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें सुरक्षाबलों ने 15 आतंकी मारे हैं, जबकि 2 जवान शहीद भी हुए हैं। इन आतंकी घटनाओं में 3 नागरिकों की मौत भी हुई है।









