जालंधर में अपराधियों के हौंसले बुलंद! महिला की बालियां छीनकर स्नैचर फरार

जालंधर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला लद्देवाली से सामने आया है, जहां एक महिला सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और महिला की कान की बालियां छीन कर मौके से फरार हो गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला लद्देवाली से सामने आया है, जहां एक महिला सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और महिला की कान की बालियां छीन कर मौके से फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पहले रेकी की, फिर बालियां झपटी
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला दोनों हाथों में सामान लेकर घर लौट रही है। इसी दौरान एक हेलमेट पहनकर स्नैचर महिला की रेकी करते हुए आगे निकलता है। आगे जाने के बाद वह अपनी बाइक मोड़ता है और दोबारा वापिस आता है और महिला के कान से बालियां छीनकर फरार हो जाता है।

महिला के कान पर लगे 6 टांके
स्नैचिंग के बाद महिला चिल्लाती है और हाथ में पकड़े सामान से उस पर मारती है। पर तब तक स्नैचर फरार हो जाता है। इस घटना में महिला का कान फट गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने महिला के कानों पर 6 टांके लगाए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की शिकायत परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस फरार लुटेरे को पकड़ने के लिए गलियों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर ट्रेस का आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *