जालंधर में पठानकोट के रिटायर्ड ADC की कोर्ट में पेशी, 2 हफ्तों की न्यायिक हिरासत में भेजा

पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद जालंधर स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद कुलदीप सिंह को 2 हफ्तों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद जालंधर स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद कुलदीप सिंह को 2 हफ्तों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ED ने रेड के बाद किया था गिरफ्तार
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया था। दोनों को जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर 16 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज ईडी की ओर से दोबारा कोर्ट में पेश किया।

92 एकड़ को गलत तरीके से ट्रांसफर करने के आरोप
उन पर आरोप है कि उन्होंने पठानकोट में इंटरनेशनल बॉर्डर से सटी रावी नदी की 92 एकड़ शामलात जमीन को गलत ढंग से ट्रांसफर किया। इसके बाद उस पर अवैध खनन किया। ईडी की जांच विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की 9 अगस्त 2023 को दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *