ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल शुरू हो चुका है। श्री मुक्तसर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की उपस्थिति में कांग्रेस के नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद समेत कई नेताओं ने पार्टी को जॉइन किया। चुनावों से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये नेता अकाली दल में हुए शामिल
वहीं भाग लेने वाले नेताओं में नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा रानी, वार्ड नंबर 2 राजिंदर भटेजा, वार्ड नंबर 3 गुरमीत कौर पुत्र ध्रुव, वार्ड नंबर 4 विक्टर जॉन, वार्ड नंबर 5 किरण बाला पत्नी सरवन चोपड़ा, वार्ड नंबर 8 सोनू संधू, वार्ड नंबर 9 चंद्र रेखा पत्नी सुखदयाल सिंह, बंटी भटेजा, मधुसूदन शर्मा, वार्ड नंबर 13 सुनीता रानी पत्नी भीमा, कृष्ण लाल पुत्र हंस राज पूर्व सरपंच, सुखचैन आदिवाल कांग्रेस नेता शामिल हैं।









