अमृतसर में चरणजीत चन्नी के खिलाफ लगे पोस्टर, लिखा- ‘चन्नी चल्या भाजपा वल, घर-घर दे विच चली गल

Posters against Charanjit Channi in Amritsar read, 'Channi is going to the BJP, he is going door to door.

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अमृतसर में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में चन्नी को कांग्रेस से बाहर करने की मांग की गई है। पोस्टरों पर चन्नी को लेकर कई तरह के नारे लिखे गए हैं।

घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल

एक पोस्टर पर लिखा है, “घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल”, जबकि दूसरे पोस्टर में राहुल गांधी से अपील करते हुए लिखा गया है, “राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।” तीसरे पोस्टर पर लिखा है, “चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।”

बुधवार सुबह सैर के लिए निकले लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने पोस्टरों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसने लगाए हैं और इसके पीछे किसका हाथ है। कांग्रेस की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच नए पोस्टर

इन पोस्टरों के सामने आने के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हो सकते हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी माना जाता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के बागी तेवर भी पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बने हुए हैं। चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच मतभेदों की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *