ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सिविल अस्पताल में 27 अगस्त वीरवार को कोई काम नहीं होगा। क्योंकि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक साथ सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। जिस कारण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आम स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी, हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए केवल इमरजैंसी सेवाएं ही चालू रखी जाएंगी।
अस्पतालों में OPD सेवाएं भी रहेंगी बंद
दरअसल PCMS डॉक्टर्स एसोसिएशन और अन्य सहयोगी यूनियनों के आह्वान पर लिए गए इस फैसले के तहत अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं पूर्णतः बंद रहेंगी। डॉक्टरों के अनुसार आम दिनों की तरह मरीजों की जांच नहीं की जाएगी, लेकिन गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड और आवश्यक सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी ताकि किसी का जानमाल का नुकसान न हो।
आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारी भी जाएंगे हड़ताल पर
सिविल सर्जन ऑफिस और सिविल अस्पताल का प्रशासनिक और क्लैरिकल स्टाफ, लैब में टेस्ट और सैंपलिंग का काम पूरी तरह बंद रहेगा। आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारी भी कामकाज ठप रखेंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में क्लेरिकल स्टाफ, लैब टेक्निशियन, ANM, NHM और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण नई पर्ची बनाने, रूटीन चेकअप और लैब टेस्ट करवाने जैसे काम नहीं हो सकेंगे।









