जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर पत्थरबाजी केस में बड़ा एक्शन! 17 आरोपी नामजद, दोनों पक्षों पर 307 का केस

Jalandhar News, Shri Devi Talab Mandir, Stone Pelting, Satinder Singh, Police Commissioner, Attempt to Murder, Sant Samaj, Punjab Police, Temple Security, Vinneet Dhir

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में 2 दिन पहले मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान 2 पक्षों के बीच में ईट-पत्थर चले थे। इसी मामले को लेकर संत समाज व श्री देवी तालाब प्रबंधन कमेटी की तरफ से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को शिकायत दी गई थी। जिस पर अब पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया केस
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले दोनों पक्षों पर 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं 17 लोगों को केस में नामजद किया गया है। इस घटना में शामिल लोगों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन घरों से भी दोषी फरार चल रहे है। शहर में शांति बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन पवित्र स्थान पर घटना को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी चार गुणा बढ़ जाती है। इससे बड़ी धारा दोषियों पर नहीं लग सकती थी।

आज ही संत समाज ने दी थी शिकायत
वहीं संत समाज की ओर से दी शिकायत के आधार पर धाराओं में बढ़ौतरी की जाएगी। दरअसल, आज सीपी से मिलाकर शिकायत में मंदिर के अंदर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर के अंदर सिक्योरिटी भी बढ़ाने की बात रखी थी। भारत साधू समाज की तरफ से महंत बंसीदास ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई घटना निंदनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *