ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के हलवारा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ करने से पहले ही मुसीबत में फंस गई। दरअसल फ्लाइट जैसे ही रनवे की तरफ बढ़ रही थी कि तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी। तेज आवाज सुनते ही पायलट ने प्लेन को टेकऑफ कराने की बजाय दोबारा एप्रन पर ले जाकर खड़ा कर दिया।
4 घंटे देरी से चली फ्लाइट
तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर बसों के जरिए सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।
इस घटना के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
एयर इंडिया ने नहीं दिया जवाब
हालांकि एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी और विमान में आई तेज आवाज के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। यह पहली बार नहीं है, जब हलवारा से जुड़ी एयर इंडिया की उड़ान प्रभावित हुई हो।









