ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत आज जालंधर के नकोदर में स्पेशल कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नशा प्रभावित क्षेत्रों, हॉटस्पॉट एरिया और सुनसान जगहं पर चैकिंग की। इस ऑपरेशिन के दौरान पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 17 के खिलाफ FIR दर्ज की।
नकोदर के नशा प्रभावित इलाको में की चैकिंग
जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया विशेष कॉसो ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सब-डिवीजन नकोदर के नशा प्रभावित क्षेत्रों, नशे के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान स्थानों तथा अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों का वैरिफिकेशन और गाड़ियों की चैकिंग भी की गई।
17 FIR दर्ज, 20 गिरफ्तार
उन्होंने आगे बताया कि सब-डिवीजन नकोदर के विभिन्न थानों में कुल 17 FIR दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान थाना सदर नकोदर 6 FIR दर्ज और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिटी नकोदर में 6 FIR दर्ज और 8 आरोपियों गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना नूरमहल में 4 FIR दर्ज और 4 आरोपियों गिरफ्तार किया गया।
हेरोईन समेत हथियार भी बरामद किए
SSP विर्क ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और 01 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा 22 बोतलें शराब, 1 .32 बोर पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 रौंद, 41,000 रुपये की भारतीय मुद्रा और 01 आई-20 कार भी बरामद की गई। नशों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।









