जालंधर वेस्ट में सरेआम बिक रहा नशा! AAP पार्षद पति ने कीमती भगत को भी दिया जवाब

जालंधर में नशे की बिक्री को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अवतार नगर की AAP पार्षद के पति अमन ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जालंधर वेस्ट में कथित तौर पर खुलेआम हो रही नशे की बिक्री का मुद्दा उठाया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नशे की बिक्री को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अवतार नगर की AAP पार्षद के पति अमन ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जालंधर वेस्ट में कथित तौर पर खुलेआम हो रही नशे की बिक्री का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इलाके में आवाजें लगाकर नशा बेचे जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों का समर्थन करने के बजाय कुछ नेता उन्हें ही बुरा-भला कह रहे हैं।

कीमती भगत के बयान के बाद अमन का पलटवार
दरअसल, बीते दिन AAP नेता कीमती भगत ने परविंदर झोटा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लाइव होकर कुछ सवाल उठाए थे। इसके बाद अवतार नगर की पार्षद के पति अमन ने भी लाइव आकर अपनी बात रखी। अमन ने कीमती भगत को कहा कि अगर वे नशे की बिक्री बंद नहीं करवा सकते, तो कम से कम उन लोगों का साथ जरूर दें, जो नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने परविंदर झोटा जैसे लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के बजाय उनका समर्थन किया जाना चाहिए।

जालंधर वेस्ट में नशे की बिक्री पर उठाए सवाल
अमन ने अपने लाइव वीडियो में जालंधर वेस्ट के कई इलाकों का जिक्र करते हुए वहां कथित तौर पर सरेआम नशा बिकने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कुछ जगहों पर आवाजें लगाकर नशा बेचा जाता है। जब इलाके में नशे की बिक्री को लेकर ऐसी बातें सामने आ रही हैं, तो इस मुद्दे पर आवाज उठाने वालों का साथ देने की जरूरत है। अमन के इस बयान के बाद जालंधर में नशे के मुद्दे पर AAP नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी चर्चा में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *