AAP जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन नेताओं का हो सकता है नाम; देखें

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज उम्मदीवारों के नाम का ऐलान करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया दिल्ली से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेंगे। लिस्ट में किन नेताओं का होगा उसकी संभावित लिस्ट सामने आ गई।

मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के नाम भी शामिल
सामने आई संभावित सूची में कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इनमें हरपाल सिंह चीमा (दिड़बा), हरभजन सिंह ETO (जंडियाला), बरिंदर गोयल (लहरागागा), कुलवंत सिंह (मोहाली), इशांक चब्बेवाल (चब्बेवाल), इंद्रबीर सिंह निज्जर (अमृतसर साउथ) और कुलतार सिंह संधवां (कोटकपूरा) के नाम दिए गए हैं। इसके अलावा, पूर्व मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का नाम भी संभावित सूची में शामिल है। हालांकि, इन नेताओं को दोबारा टिकट दिए जाने को लेकर अंतिम फैसला पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

हलका इंचार्जों पर भी पार्टी लगा सकती है दांव
संभावित सूची में कई विधानसभा हलकों के इंचार्जों के नाम भी शामिल हैं। इनमें खड़ूर साहिब से परमिंदर गोल्डी, शाहकोट से पाला जलालपुर, कादियां से गुरइकबाल सिंह माहल, कपूरथला से दरविंदरपाल रांगा, जालंधर कैंट से दीपक बाली, समाना से सुरजीत सिंह रखड़ा, फिल्लौर से हरजोत कौर लोटिया और चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी के नाम दिए गए हैं।

जालंधर कैंट से दीपक बाली का नाम शामिल होने के कारण इस सीट पर भी राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार
AAP की संभावित उम्मीदवार सूची में कुल 16 नेताओं के नाम सामने आए हैं। इसमें मौजूदा विधायकों, मंत्रियों, पूर्व मंत्री और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के हलका इंचार्जों के नाम शामिल हैं। फिलहाल, यह सूची संभावित बताई जा रही है। पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही साफ होगा कि किन नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और किन सीटों पर नए चेहरों को मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *