ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। जिनमें जालंधर के करतारपुर से बलकार सिंह और नकोदर से इंदरजीत कौर मान को टिकट सौंपी गई है। वहीं इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है और वह धूरी से चुनाव लड़ेंगे।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी दी टिकट
इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का रहा। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए लुधियाना वेस्ट हलके से मैदान पर उतारा है। पंजाब के AAP नेता और पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई 2026 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित ₹100 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही बंद हैं।

पहली लिस्ट में बड़े चेहरों का नाम शामिल नहीं
वहीं इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों को टिकट नहीं मिली है। इस लिस्ट में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल नहीं है। हालांकि दूसरी लिस्ट में इन नेताओं को टिकट मिल सकती है।









