स्कूल परिसर में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

A third-grade student attacked a KG girl on the school premises; she has been referred to PGI in critical condition.

हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक स्कूल परिसर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने KG की एक छोटी बच्ची पर पत्थरों और भारी गमले से हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

घायल बच्ची को पहले सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का PGI में इलाज चल रहा है।

खून से लथपथ मिली बच्ची

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया। इसके बाद पास में रखा भारी गमला उठाकर उसके सिर और शरीर पर वार किए। हमले के दौरान बच्ची जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।

आरोप है कि इसके बाद भी छात्र ने बच्ची को घसीटना जारी रखा और उस पर हमला करता रहा। जब लोगों ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ईंट से सिर और चेहरे पर किए कई वार

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने बच्ची के सिर और चेहरे पर ईंट से करीब 12 बार वार किए। इसके बाद उसके बाल पकड़कर बेंच पर पटकने और जमीन पर घसीटने का भी आरोप है।आरोप है कि छात्र ने बच्ची के चेहरे पर लातों से भी कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने स्कूल पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्कूल प्रबंधन से CCTV फुटेज सहित सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मांगी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और PGI चंडीगढ़ में उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *