ख़बरिस्तान नेटवर्क : त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और पंजाब में आम आदमी की जेबों पर बोझ पड़ने वाला है। क्योंकि 1 अक्टूबर से डेयर दूध महंगा होने वाला है। पंजाब डेयरी यूनियन ने दूध के दामों में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
मीटिंग के बाद डेयरी यूनियन ने लिया फैसला
मीटिंग के बाद डेयरी फार्मर के लोगों ने बताया कि पहले दूध के मिक्स रेट 70 और 75 रुपये प्रति लीटर थे। अब इन कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पशुओं की फीड, हरे चारे और अन्य संभाल-संभाल के खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिस कारण यह फैसला लिया गया है।
दूध में बढ़ोतरी का बताया कारण
उन्होंने आगे कहा कि अनाज समेत पशुओं की फीड और अन्य चारे की कीमतों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा चारे और तेल की खल की कीमतों ने भी दूध उत्पादन की कुल लागत को प्रभावित किया है। बढ़ रही उत्पादन लागतों के मद्देनजर दूध की कीमतों में बढ़ाना जरूरी हो गया है।
मुंबई में भी बढ़ाए जा चुके हैं दूध के रेट
गौर हो कि इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई में भी 1 सितंबर से डेयरी दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है।









