भाजपा की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। झुनीर कस्बे में रैली के बाद मानसा लौट रहे भाजपा नेताओं की स्विफ्ट कार मानसा के गांव कोट धर्मू के पास एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय कार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली समेत 6 लोग सवार थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एचएस फूलका के मुताबिक, हादसे में अरशदीप सिंह नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद काली की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए DMC लुधियाना रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों को बठिंडा के AIIMS अस्पताल भेजा गया है।हादसे के बाद भाजपा ने अपनी नशामुक्त पंजाब यात्रा को बीच में ही रोक दिया।









