जालंधर में 25 सितंबर को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व सरकारी ऑफिस

जालंधर में 25 सितंबर शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह फैसला श्री सिद्ध बाबा सोढल के सलाना मेले को ध्यान में रखते हुए लिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में 25 सितंबर शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह फैसला श्री सिद्ध बाबा सोढल के सलाना मेले को ध्यान में रखते हुए लिया है। डीसी वरजीत वालिया ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।


DC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जालंधर में स्थित पंजाब सरकार के सभी ऑफिस/कॉर्पोरेशन/बोर्ड/एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन और अन्य पंजाब सरकार की संस्थाओं में 25 सितंबर दिन शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *