Jalandhar news जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गली में पड़ा मिला शव
पुलिस को एक राहगीर ने सूचित किया था कि बस्तियात एरिया में बेसुध हालत में एक युवक काफी समय से पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ क्राइम सीन पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से तुरंत उसे अस्पताल पहुंचा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा 72 घंटे तक शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। अगर, तब तक उसकी पहचान नहीं हुई तो प्रशासन की तरफ से युवक का संस्कार कर दिया जाएगा।
पुलिस ने फोटो किया सर्कुलेट
पुलिस ने मृतक का फोटो आसपास के थानों में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम का निशान और बाएं हाथ पर मोर पंख का टैटू है। Jalandhar news