You can adopt these special measures to get rid of financial problems : अगर आप कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ खास उपायों को अपना सकते हैं। हर कोई धनवान बनने की इच्छा रखता है। इसके लिए लोग प्रयास भी बहुत करते हैं। माना जाता है कि इन आसान उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है और घर में बरकत हमेशा बनी रहती है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
इन कार्यों से मिलेगा आर्थिक लाभ
घर में सप्ताह में एक बार कपूर जरूर जलाएं। रविवार और शुक्रवार इस उपाय को करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मकता का संचार चारों ओर होता है। इसके अलावा संध्या पूजन के समय सरसों तेल का दीपक भी जलाना चाहिए और उसमें दो लौंग जरूर डाल दें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।
गर्म तवे पर दूध के हल्के छीटे मारें
रसोई में जब भी रोटी बनाए तो सबसे पहले गर्म तवे पर दूध के हल्के छीटे जरूर मार दें और फिर रोटी बनाएं। इसके साथ ही पहली रोटी गाय को खिला दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है और घर में अन्न, धन व सुख समृद्धि की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुलसी का एक पौधा जरूर लगाएं
आप घर में तुलसी का एक पौधा जरूर लगाएं और रोजाना सुबह तुलसी जी को जल चढ़ाएं तो वही संध्याकाल दीपक भी जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है, परेशानियां दूर हो जाती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए गरीबों को अन्न, धन, जल, वस्त्र आदि का दान जरूर करें।