देश में 18 वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक खत्म होगी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। हालांकि तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया।
छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 63.92% मतदान
कांकेर : 67.50%
महासमुंद : 63.30%
राजनांदगांव :61.34%
3 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत
- असम: 60.32%
- बिहार: 44.24%
- छत्तीसगढ़: 63.92%
- जम्मू-कश्मीर: 57.76%
- कर्नाटक: 50.93%
- केरल: 51.64%
- मध्य प्रदेश: 46..50%
- महाराष्ट्र: 43.01%
- मणिपुर: 68.48%
- राजस्थान: 50.27%
- त्रिपुरा: 68.92%
- उत्तर प्रदेश: 44.13%
- पश्चिम बंगाल: 60.60%
औसत: 54.68%
मतदान के बाद 2 बुजुर्गों की मौत
केरल के पलक्कड जिले के ओट्टापालम में मतदान करने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा में एक वोटर चक्कर खाकर गिर गया। 75 वर्षीय छगनलाला बाघेला को तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
छत्तीसगढ़ में 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म
छत्तीसगढ़ की तीनों लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल हैं। इन जगहों पर बूथ पर मौजूद लोग ही मतदान कर सकेंगे। शेष स्थानों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा।
भूपेश बघेल ने कहा EVM पर फोटो साफ नहीं
भूपेश बघेल स्वयं प्रत्याशी है और उसे भाजपा के लोग पोलिंग बूथ पर जाने से रोक रहे हैं। भाजपा बूथों पर अपने गुंडे भेजकर लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है. अपने खिलाफ लोगों का रुझान देखकर छर्रे और उनके आका दोनों बौखला गए हैं। उन्होंने का कि लोकसभा के मतदाता फ़ोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फ़ोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फ़ोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है।