हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के पास मणिमहेश तीर्थयात्रा के दौरान भूस्खलन के कारण दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई है। दोनों मृतक युवक होशियारपुर और गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के अनुसार, तीर्थयात्रा के दौरान यह हादसा तब हुआ जब तीर्थयात्री गोरी कुंड के पास पहुचे, तभी अचानक पहाड़ी का एक टुकड़ा गिर गया, जिससे इन युवकों की मौत हो गई।
दोनों मृतकों के शवों को भरमौर ले जाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दे कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।
मणिमहेश झील तक पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते
मणिमहेश यात्रा भी अमरनाथ यात्रा की तरह कठिन है। भरमौर के हड़सर से मणिमहेश के लिए खड़ी चढ़ाई शुरू होती है। मणिमहेश झील तक पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। इस यात्रा के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सभी श्रद्धालु डल झील में डुबकी लगाते हैं।