भारतीय रेलवे ने मार्च महीने तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसमें कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जो पंजाब से होकर गुजरती हैं और इनमें कई लोग सफर करते हैं। जिस वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जो ट्रेनें फरवरी और मार्च के महीने में भी रद्द रहेंगी उनकी लिस्ट इस प्रकार है।
ये ट्रेनें रहने वाली हैं रद्द
नांदेड़ से जम्मू जाने वाली स्पेशल ट्रेन – 21 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।
बांद्रा टर्मिनस जम्मू विवेक एक्सप्रेस – 22 फरवरी से 3 मार्च तक रद्द।
सियालदह-जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस - 24 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द।
तिरुपति बालाजी-जम्मू हमसफर एक्सप्रेस - 28 फरवरी तक रद्द।
कोलकाता से जम्मू तक चलने वाली ट्रेन - 1 मार्च से 6 मार्च तक रद्द।
काठगोदाम और जम्मू के बीच चलने वाली गरीब रथ - 2 और 4 मार्च को रद्द।
नई दिल्ली-जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - 2 मार्च से 6 मार्च तक रद्द।
बरौनी जंक्शन से जम्मू तक चलने वाली मौर्य ध्वज ट्रेन - 2 मार्च तक रद्द।
ऋषिकेश से जम्मू तक साप्ताहिक ट्रेन - 2 और 3 मार्च को रद्द।
कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस – 5 मार्च तक रद्द।
अर्चना एक्सप्रेस (जम्मू-पटना-जम्मू) - 5 मार्च तक रद्द।
इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक ट्रेन - 5 मार्च तक रद्द।
दिल्ली और जम्मू के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस - 5 मार्च तक रद्द।
बाड़मेर-जम्मू शालीमार एक्सप्रेस - 6 मार्च तक रद्द।
पठानकोट-उधमपुर-पठानकोट - 6 मार्च तक रद्द।
दुर्ग उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 6 मार्च तक रद्द।
कानपुर सेंट्रल और जम्मू के बीच हफ्ते में 2 बार चलने वाली ट्रेन - 6 मार्च तक रद्द।
पूजा एक्सप्रेस - 6 मार्च तक रद्द।