ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां 12 वीं कक्षा के छात्र ने मॉल के चौथी मंजिल से छलांग लगा कर अतमहत्या कर ली। मोहाली के फेज-11 स्थित बेस्टेक शॉपिंग मॉल में ये घटना हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को फेज-6 के सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की Video आई सामने
इस हादसे की एक विडियो भी सामने आई है। शॉपिंग मॉल के सीसीटीवी कैमरों में दिखा कि लड़का सुबह 9:30 बजे शॉपिंग मॉल पहुंचा। फिर चौथी मंजिल के फूड कोर्ट में गया। जहां उसने एक पानी की बोतल खरीदी। कुछ देर बाद जब देखा की आसपास कोई नहीं है तो वो कूद गया। इस वारदात से मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए और भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
काफी समय से तनाव में था बेटा
मृतक की पहचान अभिजीत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा फेज 11 के एक नामी प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था। कुछ दिन पहले ही उसने अपनी परीक्षाएं दी थी। वो काफी समय से तनाव में था। हमसे बातचीत भी कम करता था। जब भी उन्होंने उसकी परेशानी पूछी तो कहता था कि सब ठीक है। परिजनों को इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कदम उठा लेगा। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।