ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात में एक और पुल टूट गया है। जिस कारण 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। पर राहत की बात यह है कि सभी को बचा लिया गया है और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह पुल जूनागढ़ के अजाज गांव में हुआ है। यह पुलिस केशोद को माधवपुर से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।
चल रहा था मुरम्मत का काम
बताया जा रहा है कि पुल पर सुबह से मुरम्मत का काम चल रहा था। पर तभी अचानक पुल का एक स्लैब ढगह गया। उसी स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे और वह भी नीचे नदी में गिर गए। इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है। नदी में गिरे लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।
एक हफ्ते में दूसरा पुल गिरा
आपको बता दें कि गुजरात में एक हफ्ते के अंदर दूसरा पुल टूटा है। इससे पहले 9 जुलाई को वडोदरा का ब्रिज पुल टूटा था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। 45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है।