आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा की सेहत को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीनों से राघव चड्ढा का यूके में आंख की सर्जरी चल रही है। जिस कारण वह लोकसभा चुनावों में प्रचार से दूर हैं।
जल्द ठीक होकर जुड़ेंगे कैंपेन के साथ
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि राघव चड्ढा यूके में हैं। वहां अपनी आंखों का ईलाज करवा रहे हैं। क्योंकि उनकी आंखों कुछ गंभीर समस्या थी। यह इतनी बड़ी थी कि उनकी एक आंख की रोशनी भी जा सकती थी। जिस कारण उनका ईलाज करवाना जरूरी था। वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर वापस आएंगे और कैंपेन में शामिल होंगे।
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर बताया अफवाह
वहीं सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं उन्हें सिर्फ अफवाह बताया है। जो भी सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं उनमें कुछ नहीं है। आपकों बता दें कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा की गैर मौजूदगी में AAP को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं।