ख़बरिस्तान नेटवर्क : बटाला में ठेके बाहर ग्रेनेड मिलने को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। SSP कासिम मीर ने कहा कि जब हमारी टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके पर जांच की तो पता चला कि जो ग्रेनेड फेंका गया था। वह एक डमी ग्रेनेड था। यह सोशल स्टंट के लिए किया गया था।
SSP कासिम मीर ने आगे कहा कि ग्रेनेड की जांच के लिए हमने अमृतसर से एक टीम को बुलाया। उन्होंने भी इसकी जांच की और बताया कि यह एक डमी ग्रेनेड है। जिसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया। इसकी जिम्मेदारी मनू अगवान नाम के व्यक्ति ने ली है। यह एक पूरी तरह से पब्लसिटी स्टंट था। इसे लेकर हम अब केस दर्ज कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बटाला में ग्रेनेड मिलने की जानकारी के बाद आस-पास के लोगों में डर बैठ गया था। लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रेनेड की जांच की। जो बाद में एक डमी ग्रेनेड निकला। यह लोगों में दहशत फैलाने के लिए किया गया था।