ख़बरिस्तान नेटवर्क : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं के रिजल्ट के बाद अब 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि अभी इसका ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। थोड़ी ही देर में लिंक एक्टिव हो जाएगा। वही इस बार 93.60%स्टूडेंट्स पास हुए है, जबकि पिछले साल 10वीं में CBSE बोर्ड के 93.06% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
वही स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.digilocker.gov.in
cbse.gov.in
लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे। इस बार के रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.63% रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है।
12वीं बोर्ड में 88.39% स्टूडेंट पास
वही इस बार 12वीं बोर्ड में 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।साथ ही DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 91.64
इस साल 12वीं कक्षा में 16,92,794 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और उसमें से 14,96,307 स्टूडेंट पास हो गए हैं। इस साल टोटल 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं।