पंजाब में 2 अक्टूबर यानि गुरुवार को सरकारी छुट्टी रहेगी।पंजाब सरकार ने गांधी जयंती की छुट्टियों की घोषणा की है। इसके साथ ही इस बार दशहरा भी 2 अक्टूबर को है। इस दौरान स्कूल, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। आपको बता दें कि पूरे अक्टूबर महीने में कई बड़े त्योहार हैं। जिसमें दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती और दिवाली जैसे त्योहार शामिल हैं।
इसके अलावा, 7 अक्टूबर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी पंजाब सरकार ने गज़टिड छुट्टी घोषित की है। वहीं इसके बाद दीपावली की छुट्टी रहेगी।