पंजाब में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी देखने को मिल रही है। आज मौसम ठंडा रहने की संभावना है। शनिवार को तापमान 0.4 डिग्री बढ़ गया था। लेकिन आज कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 25 से 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है वह पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर है। बता दें कि लुधियाना के समराला में तापामान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में सबसे अधिक तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।
15 दिनों में 47.6 मिमी ही बारिश
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में सितंबर के पहले 15 दिनों में 47.6 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल इन दिनों में केवल 33 मिमी बारिश हुई है। इन 15 दिनों में चंडीगढ़ में आमतौर पर 99.2 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक केवल 88.9 मिमी बारिश हुई है।
इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला और मनसा में 66 से 90 फीसदी तक कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 26.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32.09 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।