पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की गुरुवार देर रात तबियत खराब हो गई। उनका अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया उर सीने में उन्हे दर्द होने लगा जिसके कारण उन्हें असप्ताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत अब ठीक है।
सीने में हुआ था दर्द
गुरुवार रात को गुलाबचंद कटारिया के निवास पर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाकर उनका बीपी चेक किया गया तो सामने आया कि की बीपी बढ़ा हुआ था। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया गया।
बता दें कि गुलाबचंद कटारिया इन दिनों मेवाड़ के दौरे पर हैं। लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उदयपुर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्हें पार्क और लॉयन सफारी के किसी कार्यक्रम में शामिल होना था।
देर रात करवाया गया था अस्पताल में दाखिल
गवर्नर को गुरूवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां डॉक्टरों के ग्रुप ने रात भर उनका इलाज किया। उनके टेस्ट करवाए गए। सभी टेस्ट नार्मल आने व सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें सुबह तकरीबन 8 बजे छुट्टी दे दी गई।