सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के IVF से बच्चे को जन्म देने पर अब पंजाब सरकार ने हेल्थ सेक्रेटरी अजोए शर्मा को नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे पूछा गया है कि उन्होंने सीएम मान और चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा के ध्यान में यह बात क्यों नहीं लाई गई। उनसे यह जवाब 2 हफ्ते के अंदर मांगा गया है।
अब जानिए क्या है पूरा विवाद
दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 17 मार्च को IVF तकनीक के सहारे बठिंडा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह बेटे का नाम शुभदीप ही रखेंगे। मूसेवाला का असली नाम यही था।
केंद्र ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस
इसके बाद केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया। जिसमें कहा कि भारतीय कानून के मुताबिक बच्चा पैदा करने के लिए 21 से 50 साल और पुरुषों के बीच 21 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की उम्र करीब 58 साल है और पिता बलकौर की 60 साल है। क्योंकि भारतीय कानून के मुताबिक महिला सिर्फ 50 साल और पुरुष 55 साल तक ही IVF की तकनीक का सहारा लेकर बच्चे को जन्म दे सकते हैं। इसी कानून के उल्लंघन पर केंद्र ने नोटिस जारी किया गया था।
बलकौर ने जारी की वीडियो
इसके बाद मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें उन्होंने सरकार पर तंग करने का आरोप लगाया और कहा कि बार-बार बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक फौजी होने के नाते कानून की इज्जत करते हैं।
सेहतमंत्री बोले- परिवार को परेशान नहीं किया जाएगा
बलकौर सिंह के आरोपों के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा- हमारी तरफ से सिद्धू मूसेवाला के परिवार को तंग नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जानकारी मांगी है। हम वादा करते हैं कि हमारी तरफ से मूसेवाला परिवार को परेशान नहीं किया जाएगा।