पंजाब और चंडीगढ़ में आज शाम से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। हालांकि बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम भी साफ रहेगा । इसके साथ ही कल और शुक्रवार को राज्य के छह जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। हालांकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री ऊपर बढ़ रहा है।
वेस्टर्न डिस्टर्बन्स होगा एक्टिव
इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब में शाम 5 बजे से 8 बजे तक मौसम बेहद सुहावना रहने वाला है। इस दौरान दो वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव रहेंगे। एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स 5 और 6 अक्टूबर को और दूसरा 7 और 8 अक्टूबर को एक्टिव होगा। ऐसे में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सर्दी का मौसम अक्टूबर महीने के अंत में शुरू हो जाएगा।
बिहार के 16 जिलों में बाढ़
नेपाल में आई बाढ़ के कारण बिहार में हालात खराब हैं। यहां 16 जिलों की करीब 10 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। NDRF, SDRF, एयरफोर्स की टीमें मदद में जुटी हैं।
हरियाणा में फिर गर्मी का दौर, 39 पहुंचा पारा
हरियाणा में मानसून के कमजोर हो गया है । जिसके कारण गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चार दिन में दिन के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। 24 घंटे में पारा 39.0 डिग्री पहुंच गया है।