ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से सचिव विधायक कुलवंत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के कारण अब यह पद खाली हो गया है और अब इसके लिए दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। कुलवंत सिंह ने इस्तीफा निजी कारणों की वजह से दिया है।
इस कारण लिया फैसला
बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह सचिव के पद को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। जिस कारण ही उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। कुलवंत सिंह को सचिव के पद के लिए बिना विरोध के चुना गया था।
हाल ही में हुए थे चुनाव
आपको बता दें पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 12 जुलाई को खत्म हुए थे। आप नेता अमरजीत सिंह मेहता लगातार दूसरी बार इसके अध्यक्ष बने थे। दीपक बाली को उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट), कुलवंत सिंह सचिव, सिद्धार्थ शर्मा को संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) और पंजाब स्टेट प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।