web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

हेड ऑफ द नेशन बनने वाले दुनिया के 32वें नोबल विजेता होंगे मोहम्मद यूनुस, एक और रिकॉर्ड, लिस्ट में नेल्सन मंडेला व सिमोन पेरेज के साथ


हेड ऑफ द नेशन बनने वाले दुनिया के 32वें नोबल विजेता होंगे मोहम्मद
8/8/2024 5:35:34 PM         Raj        Nelson Mandela, Simon Perez, Muhammad Yunus, Laureate, world, Head of the Nation             

Mohammad Yunus will be the 32nd Nobel laureate to become Head of the Nation : बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुखिया बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही यूनुस के नाम एक और रिकॉर्ड कायम होने वाला है। दरअसल, बांग्लादेश के नए प्रमुख बनने जा रहे मोहम्मद यूनुस ऐसे 32वें शख्स बनने जा रहे हैं, जो नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं और अब राष्ट्र प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले पूरी दुनिया में 31 लोग और हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला है और उन्होंने राष्ट्र प्रमुख की भूमिका भी निभाई है। 

मोहम्मद यूनुस

गरीबों के बैंकर' के रूप में पहचाने जाने वाले यूनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को 2006 का नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने गांव में रहने वाले गरीबों को 100 डॉलर से कम के छोटे-छोटे कर्ज दिलाकर लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की थी। इन गरीबों को बड़े बैंकों से कोई मदद नहीं मिल पाती थी। उनके कर्ज देने के इस मॉडल ने दुनिया भर में ऐसी कई योजनाओं को प्रेरित किया। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देश भी शामिल हैं। अमेरिका में यूनुस ने एक अलग गैर-लाभकारी संस्था ग्रामीण अमेरिका की भी शुरुआत की। 84 वर्षीय यूनुस जैसे-जैसे सफल होते गए उनका झुकाव राजनीति में करियर बनाने की ओर बढ़ता चला गया। उन्होंने 2007 में अपनी खुद की पार्टी भी बनाने की कोशिश की लेकिन जब उनकी इस महत्वाकांक्षा ने बड़ा रूप लेना शुरू किया तब शेख हसीना नाराज हो गईं। हसीना ने यूनुस पर 'गरीबों का खून चूसने' का आरोप भी लगाया।

नेल्सन मंडेला

नेल्सन मंडेला को साउथ अफ्रीका का गांधी भी कहा जाता था। मंडेला इतनी बड़ी शख्सियत थे कि जब उनसे एक इंटरव्यू में जेल में बिताए 27 सालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में बस इतना कहा कि मुझे यकीन था कि मैं सबको माफ कर दूंगा और ऐसा हुआ भी। मंडेला के मन में कभी भी किसी के प्रति बदले की भावना देखने को नहीं मिली। यही वजह थी कि उन्होंने उन सबको माफ किया। रंगभेद विरोधी लड़ाई के दौरान मंडेला को अफ्रीकी सरकार ने जेल में डाल दिया था लेकिन उन्होंने संघर्ष कभी नहीं छोड़ा। नतीजा यह हुआ कि साल 1990 में दक्षिण अफ्रीका की श्वेत सरकार ने घुटने टेक दिए और बाद में नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। 

आंग सान सू की

आंग सान सू की एक बर्मी राजनीतिज्ञ, राजनयिक और लेखक हैं। वह 1991 की नोबेल शांति पुरस्कार की विजेता हैं। उन्होंने 2016 से 2021 तक म्यांमार के स्टेट काउंसलर (एक प्रधान मंत्री के समकक्ष) और विदेश मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह 2011 से नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD) के अध्यक्ष के रूप में कार्य करती रहीं। उन्होंने 2010 के दशक में म्यांमार को सैन्य शासन से लोकतंत्र की तरफ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सू की की पार्टी ने नवंबर 2020 में म्यांमार का आम चुनाव जीता था, लेकिन 1 फरवरी 2021 को तख्तापलट के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। 6 दिसंबर 2021 को उन्हें चार साल की सजा सुनाई गई। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत विश्व के अधिकांश देशों ने इस सजा की निंदा की थी। 

इन नोबेल विजेताओं ने संभाला देश

1. थियोडोर रूजवेल्ट- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति- 1906- शांति

2. वुडरो विल्सन- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति- 1919 - शांति

3. हेजलमर ब्रांटिंग- पूर्व स्वीडिश पीएम- 1921- शांति

4. विंस्टन चर्चिल- पूर्व ब्रिटिश पीएम- 1953- साहित्य

5. विली ब्रांट- जर्मनी के पूर्व चांसलर-1971-शांति

6. अनवर सादात- मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति- 1978-शांति

7. मेनाचेम बेगिन-इजरायल के पूर्व पीएम-1978-शांति

8. ऑस्कर एरियस-कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति-1987-शांति

9. मिखाइल गोर्बाचेव-USSR के पूर्व राष्ट्रपति- 1990-शांति

10. फ्रेडरिक विलेम डी क्लार्क- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति-1993-शांति

11. यित्जाक राबिन-इजरायल के पूर्व पीएम-1994-शांति

12. यासिर अराफात-फिलिस्तीन के पूर्व राष्ट्रपति-1994-शांति

13. किम डे जुंग-दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति-2000-शांति

14. बराक ओबामा- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति-2009-शांति

15. एलेन जॉनसन सरलीफ-लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति- 2011-शांति

16. जुआन मैनुअल सैंटोस-कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति-2016-शांति

17. अबी अहमद-इथियोपिया के पूर्व राष्ट्रपति-2019-शांति

18. अगस्टे बर्नर्ट-बेल्जियम के पूर्व पीएम-1909-शांति

19. लियोन बुर्जुआ-फ्रांस के पूर्व पीएम-1920-शांति

20. एरिस्टाइड ब्रायंड-फ्रांस के पूर्व पीएम-1926-शांति

21. गुस्ताव स्ट्रेसेमैन-जर्मनी के पूर्व चांसलर-1926-शांति

22. लेस्टर बाउल्स पियर्सन-कनाडा के पूर्व पीएम-1957-शांति

23. इसाकु सैतो- पूर्व जापानी पीएम-1974-शांति

24. वाल्सा-पोलैंड के पूर्व राष्ट्रपति-1983-शांति

25. आन सांग सू की-म्यांमार की पूर्व काउंसलर-1991-शांति

26. नेल्सन मंडेला-दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति-1993-शांति

27. शिमोन पेरेज- पूर्व इजरायली पीएम-194-शांति

28. जोस रामोस होर्ता-ईस्ट तिमोर के पूर्व राष्ट्रपति-1996-शांति

29. जिमी कार्टर- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति-2002-शांति

30. मोहम्मद यूनुस-बांग्लादेशी अर्थशास्त्री-2006-शांति

31. मार्टी अहतिसारी-फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति-2008-शांति

'Nelson Mandela','Simon Perez','Muhammad Yunus','Laureate','world','Head of the Nation'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • 300 साल में बदलने वाली है दुनिया, 2026 के बाद

    300 साल में बदलने वाली है दुनिया, 2026 के बाद शुरू हो जाएगा धरती से इंसानों का खात्मा?

  • अंबानी परिवार के लिए  दुनिया की सबसे अमीर फीमेल सिंगर रिहाना ने किया परफॉर्म,

    अंबानी परिवार के लिए दुनिया की सबसे अमीर फीमेल सिंगर रिहाना ने किया परफॉर्म, चार्ज किये इतने करोड़ रुपए

  • शेख हसीना ने अपने पिता 'बंगबंधु' मुजीबुर रहमान की विरासत

    शेख हसीना ने अपने पिता 'बंगबंधु' मुजीबुर रहमान की विरासत की नष्ट, बांग्लादेश अब आजाद मुल्क है : मुहम्मद यूनुस

  • हेड ऑफ द नेशन बनने वाले दुनिया के 32वें नोबल विजेता होंगे मोहम्मद

    हेड ऑफ द नेशन बनने वाले दुनिया के 32वें नोबल विजेता होंगे मोहम्मद यूनुस, एक और रिकॉर्ड, लिस्ट में नेल्सन मंडेला व सिमोन पेरेज के साथ

  • बांग्लादेशी छात्रों से मोहम्मद यूनुस का आग्रह, 'आपने देश बचाया,

    बांग्लादेशी छात्रों से मोहम्मद यूनुस का आग्रह, 'आपने देश बचाया, अल्पसंख्यक परिवारों को नहीं बचा सकते' हमलों को बताया जघन्य

Recent Post

  • केंद्र ने जारी की जातीय जनगणना की नोटिफिकेशन,

    केंद्र ने जारी की जातीय जनगणना की नोटिफिकेशन, पंजाब के 6 जिलों में आंधी को येलो अलर्ट

  • पीएम मोदी साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित,

    पीएम मोदी साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, नोएडा में बाइक पर रोमांस करना पड़ा भारी

  • दिग्वेश राठी ने लगातार 5 गेंदों पर चटकाए 5 विकेट,

    दिग्वेश राठी ने लगातार 5 गेंदों पर चटकाए 5 विकेट, पूरी टीम को कर दिया ऑलआउट

  • जालंधर के मेन चौक पर नाके पर पकड़े जाने पर नौजवानों का हंगामा,

    जालंधर के मेन चौक पर नाके पर पकड़े जाने पर नौजवानों का हंगामा, बाइक छोड़कर फरार हुए

  • नोएडा में एक्सप्रैस वे के बीच बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी,

    नोएडा में एक्सप्रैस वे के बीच बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने कर दिया 50 हजार से ज्यादा का चालान

  • साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी,

    साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले - 'मुझे पूरा विश्वास है दोनों देश रिश्ते मजबूत करेंगे

  • जालंधर के इस इलाके से मिला मिसाइल का टुकड़ा,

    जालंधर के इस इलाके से मिला मिसाइल का टुकड़ा, सेना के अधिकारियों ने कब्जे में लिया, देखे VIDEO

  • सोशल मीडिया Influencer दीपिका लूथरा को मिली पुलिस सिक्योरिटी,

    सोशल मीडिया Influencer दीपिका लूथरा को मिली पुलिस सिक्योरिटी, 24 घंटे घर के बाहर रहेंगे सुरक्षाकर्मी

  • जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन को लगा बड़ा झटका,

    जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत

  • Jalandhar के मशहूर कारोबारी की लापता बहू का शव बरामद,

    Jalandhar के मशहूर कारोबारी की लापता बहू का शव बरामद, पति और बच्चों को भेजा था I love u का Message

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY