web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

हिमाचल में विक्रमादित्य ने इस्तीफा वापस नहीं लिया सुबह दिया था इस्तीफा, सुक्खू ने कहा था - 5 चलेगी सरकार


हिमाचल में विक्रमादित्य ने इस्तीफा वापस नहीं लिया
2/28/2024 9:12:57 PM         Raj        Vikramaditya resigns Himachal, rebels said remove Sukhu, himachal congress crisses, himachal government             

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। सुबह 10:30 बजे उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनका इस्तीफा नामंजूर करने की बात कर चुके हैं। कांग्रेस ऑब्जर्वर्स भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को हुई क्रॉस वोटिंग के बाद हालात संभालने हिमाचल पहुंचे हैं।

इससे पहले हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू ने कहा था कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया। उनके पास बहुमत है। सरकार पांच साल चलेगी। इससे पहले खबर आई थी कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा - इस्तीफा नहीं दिया है। सरकार पांच साल चलेगी।@SukhuSukhvinder#HimachalPradesh@WebKhabristan pic.twitter.com/Kax2IxcBkc

— Khabristan Network (@WebKhabristan) February 28, 2024

भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने दावा किया था कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। एक राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को चुनाव में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार सुबह को गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला से मिलने पहुंचे। ठाकुर ने फ्लोर टेस्ट की मांग की है। अगर गवर्नर विपक्ष की मांग पर बहुमत साबित करने को कहते हैं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू मुश्किल में पड़ सकते हैं।

BJP के 14 विधायक निष्कासित

वहीं स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष के 14 विधायकों को निष्कासित कर दिया है।

वहीं हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में दिख रही है। राज्यसभा चुनाव में 6 कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के अगले दिन यानी आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने सुक्खू सरकार से नाराजगी जताई और कहा मुझे अपमानित किया गया। विधायकों को नजरंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। मैं आने वाले कुछ दिनों में हालात देखकर फैसला लूंगा। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।

सुक्खू को CM पद से हटाने को कहा

क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की है। कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वे वापस आ सकते हैं।

इससे पहले हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार को गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला से मिलने पहुंचे। ठाकुर ने फ्लोर टेस्ट की मांग की है। अगर गवर्नर विपक्ष की मांग पर बहुमत साबित करने को कहते हैं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू मुश्किल में पड़ सकते हैं।

क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो वे वापस आ सकते हैं। सरकार गिरने के खतरे के बीच हालात संभालने के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा और कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार शिमला पहुंच चुके हैं। इसी बीच हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य ने इस्तीफा दे दिया है। वह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

हिमाचल की मौजूदा तस्वीर 

हिमाचल में 68 सीटें हैं और बहुमत 35। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 और भाजपा को 25 सीटें मिली थीं। 3 निर्दलीय विधायक जीते। अब 6 कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग भाजपा के पक्ष में हुई है। अगर वे पाला बदलते हैं तो सुक्खू सरकार के पास 34 सीटें बचेंगी, यानी बहुमत से एक कम।

कांग्रेस के पास क्या रास्ता है?

कांग्रेस के लिए थोड़ी राहत एंटी डिफेक्शन लॉ से मिल जाएगी। जिसके तहत क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक फ्लोर टेस्ट में सरकार के खिलाफ वोट नहीं डाल पाएंगे। इस लॉ के मुताबिक एक पार्टी का विधायक दूसरे दल को वोट नहीं दे सकता है। अगर वोट देता है तो उसकी सदस्यता जा सकती है। ये लॉ राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में लागू नहीं होता है। 

क्या सुक्खू का CM पद जा सकता है?

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को पद से हटाने की मांग की है। राणा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल को फोन करके कहा कि उन्हें कांग्रेस से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से है। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को हटाया जाता है तो वे वापस आने को तैयार हैं। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री पद के सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने क्या कदम उठाया?

हिमाचल को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव हो गई है। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार को संकट सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेता आज शिमला पहुंच सकते हैं। हिमाचल DGP ने शिमला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। दूसरे जिलों से रिजर्व बटालियन बुलाई है।

खेल क्यों पलटा?

हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट अप्रैल में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। यहां राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए कम से कम 35 विधायकों के वोट जरूरी हैं। विधानसभा में कांग्रैस को बहुमत है इसलिए वो राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थी। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को कैंडिडेट बनाया। बहुमत से 10 सीट कम यानी 25 विधायकों वाली भाजपा ने वीरभद्र सिंह के करीबी और कांग्रेस छोड़कर आए हर्ष महाजन को मैदान में उतारा और चुनाव जीत गए।

'Vikramaditya resigns Himachal','rebels said remove Sukhu','himachal congress crisses','himachal government'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • हिमाचल में विक्रमादित्य ने इस्तीफा वापस नहीं लिया

    हिमाचल में विक्रमादित्य ने इस्तीफा वापस नहीं लिया सुबह दिया था इस्तीफा, सुक्खू ने कहा था - 5 चलेगी सरकार

Recent Post

  • जालंधर में जय श्री राम कहने पर हंगामा,

    जालंधर में जय श्री राम कहने पर हंगामा, पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

  • जालंधर में जय श्री राम कहने पर मचा बवाल,

    जालंधर में जय श्री राम कहने पर मचा बवाल, उपचुनाव के लिए AAP उम्मीदवार का ऐलान

  • जालंधर में जय श्री राम कहने पर हंगामा,

    जालंधर में जय श्री राम कहने पर हंगामा, मुस्लिम समाज आई लव मोहम्मद पर देने जा रहा था ज्ञापन

  • क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय के साथ लिए लावां फेरे,

    क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय के साथ लिए लावां फेरे, सीएम मान समेत कई हस्तियां पहुंची

  •  Jalandhar में 2 दिन शराब और मीट की बिक्री पर लगी पाबंदी,

    Jalandhar में 2 दिन शराब और मीट की बिक्री पर लगी पाबंदी, स्कूलों में हुआ आधी छुट्टी का ऐलान

  • तरनतारन उपचुनाव :

    तरनतारन उपचुनाव : CM भगवंत मान ने AAP उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

  • वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था,

    वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था, उसी ने दशहरे पर DSP को कर दिया सम्मानित

  • पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर नई अपडेट आई सामने,

    पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर नई अपडेट आई सामने, डॉक्टर बोले - ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा

  • पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला,

    पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला, सरपंच समेत कई AAP कार्यकर्ता जख्मी

  • 5 अक्टूबर को एक बार फिर होगा IND vs PAK मैच,

    5 अक्टूबर को एक बार फिर होगा IND vs PAK मैच, नो हैंड शेक पर रहेगी सबकी नज़र

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY