खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के लंबी के पास सिंघेवाला गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। विस्फोट इतना भयानक था कि 4 से 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौतों की पुष्टि डीएसपी ने की है। जानकारी के अनुसार विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने फिलहाल सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, साथ ही पुलिस ने हादसे को लेकर जांच भी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोट आग लगने के कारण हुआ है। लेकिन फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आग कैसे लगी या फैक्ट्री तक कैसे पहुंची।
अभी भी मलबे में दबे कई लोग
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में यह विस्फोट रात करीब डेढ़ बजे हुआ। इस फैक्ट्री में करीब 40 से 45 लोग काम करते हैं। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। फिलहाल बचाव एवं राहत कार्य जारी है।