खबरिस्तान नेटवर्क। हरियाणा के फतेहाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। उसने पत्नी पर 11 बार और उसके प्रेमी पर 2-3 बार चाकू से वार किया। जानकारी के अनुसार दोनों करीब 5 महीने से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह प्रेमी कोई और नहीं बल्कि पति का दोस्त था। जिसको लेकर महिला अपने पति को ताने भी मारती थी और कहती की तुम हम दोनों का कुछ नहीं कर सकते।
आरोपी को लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। दोनों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। मृतकों की पहचान 24 साल के रितिक और 30 साल की पूजा के रूप में हुई है। वही दूसरी तरफ आरोपी दीपक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आरोपी का एक 12 साल का बेटा भी
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दे कि इस हमले में रितिक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पत्नी पूजा की इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक ने चाकू से 11 बार अपनी पत्नी के ऊपर हमला किया। वही दोस्त के सिने में 2 से 3 बार किए, जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूजा का एक 12 साल का एक लड़का भी है, जो दीपक के साथ रहती है।
वही बता दे कि इससे पहले दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था । जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी। मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की। मुस्कान ने पहले सौरभ को बेहोश किया, फिर उसके सीने पर चाकू से वार किया था।