पंजाब के संगरूर जिले के गांव उप्पली में बीती रात एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। जहां छत गिर गई और आंगन में सो रहे परिवार पर दीवार गिर गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका संगरूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चाय बनाते समय हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार महिला जब अपने पति और बेटे के लिए चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो उसने जैसे ही गैस का बटन ऑन करना चाहा तो सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे उनकी रसोई की छत गिर गई और दीवार आंगन में सो रहे परिवार पर गिर गई। इस हादसे में 55 साल के करमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटे को संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों ने मदद की गुहार लगाई
लोगों ने ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे एक गरीब परिवार हैं। उनकी आर्थिक मदद की जाए, क्योंकि वे घर में अकेले कमाने वाले थे।