लखनऊ में शादी के दौरान उस समय भगदड़ मच जब एक तेंदुआ मैरिज पैलेस एम एम लॉन में घुस आया। करीब 8 बजे चलते समारोह के बीच तेंदुआ घर में आ गया। जिसके बाद घर में मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। वहीं एक मेहमान ने खुद को बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना की वीडियो भी सामने आई है।
दूल्हा-दुल्हन डरकर भागे
जैसे ही दूल्हा-दुल्हन को तेंदुए के आने का पता चला वह तुरंत पैलेस से भाग निकले और जाकर गाड़ी में बैठ गए। वहीं दो कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन का वीडियो शूट करने के लिए मैरिज हॉल में अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे थे। तेंदुए को देखते ही कैमरामैन हड़बड़ा गया। एक कैमरामैन ने सीढ़ियों से छलांग लगा दी।
वन विभाग के छूटे पसीने
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के भी पसीने छूट गए। देर रात तक चले वन विभाग के ऑपरेशन में कई बार तेंदुए ने कर्मचारियों के ऊपर हमले भी किए। घटना की वीडियो सामने आई है जहां तेंदुआ सीढ़ियों पर वन विभाग पर हमला कर रहा है।
सुबह 4 बजे पकड़ा गया तेंदुआ
तेंदुए को पकड़ने के दौरान एक वन कर्मचारी ने फायरिंग भी कर दी। जिसके बाद वह कहता है कि लगी है, उसे गोली लगी है। करीब 8 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग को सुबह 4 बजे सफलता मिली और वह तेंदुए को पकड़ कर ले गई।