web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Jalandhar West By-Election : BSP भी लड़ेगी जालंधर में उप चुनाव, आज हो सकता है उम्मीदवार घोषित, पार्टी सुप्रीमो ने लखनऊ में बुलाई मीटिंग


Jalandhar West By-Election : BSP भी लड़ेगी जालंधर में उप चुनाव,
6/19/2024 2:32:17 PM         Raj        Jalandhar West By-Election, BSP will also contest by-election in Jalandhar, bahujan samaj party, BJP, Congress, AAP, SAD, Mayawati, BSP Supremo            Jalandhar West By-Election : ਬਸਪਾ ਵੀ ਲੜੇਗੀ ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਉਪ ਚੋਣ, ਅੱਜ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦਾ ਐਲਾਨ 

जालंधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी विधानसभा जालंधर वेस्ट सीट से अपना उम्मीदवार उतार सकती है। जिसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यूपी के लखनऊ में आज मीटिंग बुलाई है।

जिसमें भाग लेने के लिए पंजाब बसपा प्रमुख जसबीर सिंह गढ़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उन्होंने इस मीटिंग की जानकारी साझा की है। माना जा रहा है कि पार्टी आज शाम तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।

बता दें कि जालंधर वेस्ट कभी बसपा का गढ़ रहा है। यहां से बसपा प्रत्याशियों को बहुत बढ़िया वोट मिलता रहा है। धीरे-धीरे बसपा का वोट शेयर कम होता जा रहा है।


2022 से भी कम वोट 2024 लोकसभा में

बसपा के वोट प्रतिशत की बात करें तो पार्टी उम्मीदवार को साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मात्र 4125 वोट बड़े थे। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव 2024 की बात करें तो बसपा का प्रदर्शन और भी खराब रहा। उनको वेस्ट हलके से दो हजार से भी कम वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस इस क्षेत्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस उम्मीदवार को 44394, भाजपा को 42837, आप को 15629 वोट मिले। ऐसे में बसपा के लिए उपचुनाव में लड़ना आसान नहीं है। पार्टी के पास वेस्ट हलके में कोई बड़ा नेता भी नहीं है। हालांकि पिछले विधानसभा में बसपा ने अनिल मनीया को उतारा था।

शाम को बसपा कर सकती है ऐलान

बसपा प्रमुख जसबीर सिंह गढ़ी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बताया कि जालंधर वेस्ट के उपचुनाव को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। जिसमें वह शामिल हो रहे हैं और शाम चार बजे वापस चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। वहां से लौटने के बाद शाम को वह पार्टी के फैसले के मुताबिक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकते हैं।


लोकसभा में पहली बार उतारे 13 उम्मीदवार

बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में अकाली दल के साथ मिलकर लड़ा था। इस बार लोकसभा में बसपा ने पहली बार अकेले चुनाव लड़ते हुए सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन बसपा पहले से भी वोट हासिल कर पाई।

भाजपा और आम आदमी पार्टी ने उतारे बड़े नाम

बसपा का मुकाबला आसान इसलिए भी नहीं है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में बड़े नामों को उतारा है। 2022 में आम आदमी पार्टी से भाजपा छोड़कर आए शीतल अंगुराल ने चुनाव लड़ा था और वह 39001 वोट लेकर विधायक बने थे। तब शीतल का मुकाबला कांग्रेस के निवर्तमान विधायक सुशील रिंकू और भाजपा से मोहिंदर भगत के साथ था। अबकी बार मोहिंदर भगत को आम आदमी पार्टी ने टिकट दी है। बसपा को अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जोर लगाना होगा।

कांग्रेस और अकाली दल आज कर सकते हैं घोषणा

कांग्रेस और अकाली दल ने भी अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। उनके भी उम्मीदवार आज घोषित हो सकते हैं। अकाली दल के लिए भी वेस्ट सीट से अपना अस्तित्व बचाना बड़ा चुनौती है। अकाली दल 5 नामों का पैनल भेज चुका है। जबकि कांग्रेस के पास भी तीन नाम हैं, इनमें से कोई एक नाम फाइनल किया जा सकता है। इनमें सुरिंदर कौर, अश्वनी जंगराल और पवन कुमार शामिल हैं।

नामांकन को दो दिन बाकी

उप चुनाव के लिए नामांकन 14 जून से लेकर 21 जून तक किया जाना है। अभी तक किसी भी पार्टी के उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं भरा है। सभी राजनीतिक पार्टियां अगले दो दिन में ही नामांकन करेंगी। चुनाव आयोग ने पुडा की एस्टेट अफसर अलका कालिया को रिटर्निंग अफसर बनाया है।

'Jalandhar West By-Election','BSP will also contest by-election in Jalandhar','bahujan samaj party','BJP','Congress','AAP','SAD','Mayawati','BSP Supremo'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा कहा-

    भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा कहा- जिम्मेदारी को समझे

  • गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल को संसद में आने से रोका

    गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल को संसद में आने से रोका , सेशन में सिर्फ 19% उपस्थिति

  • पंजाब :

    पंजाब : BJP का बड़ा एक्शन, इन 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

  • पंजाब में BJP के इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

    पंजाब में BJP के इस विधायक ने छोड़ी पार्टी , AAP में हुए शामिल

  • कांग्रेस के यूथ प्रधान व NSUI के पूर्व अध्यक्ष BJP में हुए शामिल

    कांग्रेस के यूथ प्रधान व NSUI के पूर्व अध्यक्ष BJP में हुए शामिल , अमित शाह का 26 को पंजाब दौरा

  • SAD को लगा बड़ा झटका

    SAD को लगा बड़ा झटका , विजय छाबड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

  • AAP ने पंजाब के सभी ब्लॉक व

    AAP ने पंजाब के सभी ब्लॉक व सर्कल इंचार्ज के पदों को किया भंग

  •  AAP में शामिल हुए SAD के यूथ लीडर

    AAP में शामिल हुए SAD के यूथ लीडर अमृतसर में अकाली दल को झटका

  • AAP ने पंजाब में ब्लॉक इंचार्जों को किया नियुक्त,

    AAP ने पंजाब में ब्लॉक इंचार्जों को किया नियुक्त, लिस्ट की जारी

  • तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर नाचे भाजपा कार्यकर्ता,

    तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर नाचे भाजपा कार्यकर्ता, पटाखे फोड़े और लड्डू बांट दी बधाईयां

Recent Post

  •  National Highway पर दर्दनाक हादसा,

    National Highway पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रक से टकराई, एक साथ 3 दोस्तों की मौ'त

  •   स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी,

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, कहा- 24 घंटे में उड़ा देंगे

  • शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी का भावुक पोस्ट,

    शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी का भावुक पोस्ट, लिखा - उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता, वो सबकी मां थीं

  •  भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का बड़ा  Action,

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का बड़ा Action, 1 लाख की रिश्वत मामले में DSP राजनपाल गिरफ्तार

  • पंजाब के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी,

    पंजाब के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जुलाई में भी मेहरबान रहेगा मानसून

  • जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल,

    जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल, 2 से अधिक बच्चों पर जुर्माना व वोट रद्द की मांग रखी, देखें Video

  • शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास,

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक,

    इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल

  • इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी,

    इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी, इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

  • दिल्ली सरकार का यूटर्न,

    दिल्ली सरकार का यूटर्न, 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को मिलेगा तेल

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY