ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के अर्बन स्टेट फेज 1 में IAS अफसर बबीता कलेर के गनमैन ने एक व्यक्ति के ऊपर गोली चला दी। गई है। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले गनमैन को अरेस्ट कर लिया है।
प्लाट को लेकर हुई थी बहस
मौके पर पहुंची एसीपी जगरूप कौर ने बताया कि विवाद प्लाट की जमीन को लेकर था। प्लाट के मालिक आज जमीन पर मिट्टी डलवाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर प्लाट के सामने रहने वाला व्यक्ति अपने गनमैन के साथ आया। जिसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। बहसबाजी बढ़ते-बढ़ते गनमैन ने व्यक्ति के ऊपर गोली चला दी। जिसमें वह जख्मी हो गया है और सिविल अस्पताल में भर्ती है।
मिट्टी डलवाने को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद प्लाट में मिट्टी डलवाने को लेकर हुआ था। मिट्टी डालते ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलवा दी। गोली की आवाज सुतने ही आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए थे। गोली चलाने वाले गनमैन को पुलिस ने पकड़ लिया है।