ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में आई बाढ़ पर जनहित याचिका सुनने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अभी अधिकारी जमीनी हालात संभालने में जुटे हुए हैं और इसलिए हम उन्हें हलफनामा दाखिल करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। अभी हालात को संभालना प्राथमिकता है।
सरकार पर लगे थे आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया था कि प्रशासन ने समय रहते बाढ़ प्रबंधन के ठोस कदम नहीं उठाए, जिसके चलते नदियों और नहरों के तटबंध टूटे और हजारों एकड़ फसल व कई गांव प्रभावित हुए।
पंजाब में बाढ़ का असर
1. प्रभावित जिले
कुल 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं
बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, नवांशहर (एसबीएस नगर), मोहाली (एसएएस नगर), संगरूर और मुक्तसर।
2. बाढ़ प्रभावित गांव
कुल 1902 गांव बाढ़ की चपेट में आए
अमृतसर – 190
गुरदासपुर – 329
बरनाला – 121
बठिंडा – 21
फिरोजपुर – 102
होशियारपुर – 168
कपूरथला – 144
पठानकोट – 88
मोगा – 52
जालंधर – 64
फाजिल्का – 77
फरीदकोट – 15
लुधियाना – 52
मुक्तसर – 23
एसबीएस नगर – 28
एसएएस नगर – 15
संगरूर – 115
मानसा – 95
मलेरकोटला – 12
पटियाला – 85
रूपनगर – 44
तरनतारन – 70
3. प्रभावित आबादी
कुल 3,84,205 से अधिक लोग प्रभावित हुए।
अमृतसर – 1,35,880
गुरदासपुर – 1,45,000
फाजिल्का – 24,212
अन्य जिलों (फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, संगरूर, मोहाली आदि) में भी हजारों लोग प्रभावित।
4. मौतें और लापता लोग
अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है (12 जिलों में)
अमृतसर – 5
बरनाला – 5
बठिंडा – 4
होशियारपुर – 7
लुधियाना – 4
मानसा – 3
पठानकोट – 6
गुरदासपुर – 2
एसएएस नगर – 2
फिरोजपुर – 1
फाजिल्का – 1
रूपनगर – 1
पटियाला – 1
संगरूर – 1
इसके अलावा, पठानकोट जिले से 3 लोग लापता हैं।
5. सुरक्षित निकाले गए लोग
कुल 20,972 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
फिरोजपुर – 3804
अमृतसर – 2734
बरनाला – 539
होशियारपुर – 1615
कपूरथला – 1428
जालंधर – 511
मोगा – 145
रूपनगर – 245
पठानकोट – 1139
तरनतारन – 21
6. राहत शिविर, कुल 196 राहत शिविर सक्रिय
इनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं।
इन शिविरों में फिलहाल 6755 लोग रह रहे हैं।
7. फसल का नुकसान
कुल 1,71,819 हेक्टेयर फसल बाढ़ से प्रभावित।
सबसे ज्यादा नुकसान गुरदासपुर (40,169 हेक्टेयर) में हुआ।