ख़बरिस्तान नेटवर्क :पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं राज्य में आज 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और न ही किसी वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और अधिक भीषण हो सकती है। कल राज्य में अधिकतम तापमान 0.2°C अधिक दर्ज किया गया। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.4°C अधिक रहा।
लुधियाना सबसे गर्म शहर बना
गुरुवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 35°C लुधियाना में दर्ज किया गया, जिससे यह पंजाब का सबसे गर्म शहर बन गया। इसके अलावा चंडीगढ़ (35.1°C), पटियाला (34.7°C) और बठिंडा (34.6°C) में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
गर्मी बढ़ने के कारण लोग परेशान
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाएं चल रही हैं, खासकर दोपहर दोपहर में, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी का असर खासकर दोपहर मैदानी इलाकों में अधिक होगा।