सरकार ने स्कूलों का टाइमिंग में बदलाव किया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक अब स्कूल सुबह 8 बजे से खुलेंगे और 2 बजे बच्चों की छुट्टी होगी। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। हालांकि स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हरियाणा सरकार ने किए हैं।
आदेश 16 फरवरी से लागू
सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक 16 फरवरी से स्कूलों का टाइम बदल जाएगा। पर इस दिन रविवार होने के कारण 17 तारीख से ही स्कूल नए आदेशों को मुताबिक खुलेंगे। स्कूलों का टाइमिंग को 3 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें सिंगल शिफ्ट, डबल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग पहली व दूसरी शिफ्ट के हिसाब से बदली गई है।
सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दी की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा। स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।
डबल शिफ्ट स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सर्दियों में इनकी टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी।